भवानीमंडी पुलिस ने 26 किलो डोडा चूरा के साथ तीन पंजाब और एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया व एक फरार

भवानीमंडी (झालावाड़)। मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीमंडी पुलिस ने एक इक्को गाड़ी से 26 किलो 190 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा जप्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया तथा एक तस्कर फरार हो गया। पुलिस यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के पिपलिया से छतरपुरा रोड पर घेराबंदी कर की ।

नाकाबंदी के दौरान धरे गए तस्कर

थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गठित पुलिस टीम शनिवार को गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान पिपलिया से छतरपुरा की ओर आ रही एक संदिग्ध ईक्को गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ईक्को गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी:
पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

टेशिंह पुत्र दिवानसिंह (उम्र 32 साल), निवासी खेताखेड़ा, थाना भवानीमंडी, जिला झालावाड़ (राज.)।
वतारसिंह पुत्र केवलसिंह (उम्र 24 साल), निवासी जताना खुर्द, थाना चुनीर, जिला मानसा (पंजाब)।
ुद्धवीर सिंह पुत्र भीमासिंह (उम्र 22 साल), निवासी जताना खुर्द, थाना चुनीर, जिला मानसा (पंजाब)।
ुलाब खान पुत्र शाम खान (उम्र 24 साल), निवासी दराज थाना तपांई, जिला बरनाला (पंजाब)।

वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी गजराज सिंह उर्फ गज्जा पुत्र गुमान सिंह (निवासी खेताखेड़ा) मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

नडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह खेप कहाँ से लाए थे और पंजाब में किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

पुलिस टीम:

इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक जयदीप सिंह, एएसआई सुरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार और शंकरलाल शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!