अपराध पर प्रहार: डबल मर्डर के आरोपी भाइयों के ‘साम्राज्य’ पर चला पीला पंजा, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने ढहाया अवैध आशियाना



भवानीमंडी। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन का कड़ा रुख जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, शनिवार को अलसुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुनेल क्षेत्र के तीन खूंखार अपराधियों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को मलबे में तब्दील कर दिया गया।
भवानीमंडी के डबल मर्डर के आरोपी भाईयों के अवैध कब्जा कर बनाये गये सुनेल के आलीशान मकान को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ध्वस्त किया गया ।

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आदतन अपराधियों की अवैध गतिविधियों तथा अपराधों की रोकथाम हेतु जिले के हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर व सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर व सक्रीय अपराधियों के द्वारा आपराधिक गतिविधियों से कमाए धन से सृजित की गयी सम्पत्तियों की सूचना का भी संकलन किया जा रहा है साथ ही साथ इन आदतन अपराधियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाये अवैध निर्माणों से संबंधित सूचनाओं को भी एकत्रित कर संबंधित विभाग को अवगत करवाया जा रहा है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा आज हार्डकोर अपराधी भेरू उर्फ भेरूलाल पुत्र रोडुलाल जाति गुर्जर निवासी सुनेल हाल भवानीमंडी थाना भवानीमंडी व पुर्व में चालानशुदा अपराधी बल्लु उर्फ रामलाल पुत्र रोडुलाल जाति गुर्जर निवासी सुनेल हाल भवानीमंडी थाना भवानीमंडी द्वारा आपराधिक गतिविधियों से कमाई से सुनेल झालरापाटन मैन रोड पर राजस्थान विद्युत वितरण निगम के कार्यालय के पास में सार्वजनिक निर्माण विभाग की बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा करके आलीशान मकान व दुकान का निर्माण करवाया गया था तथा हिस्ट्रीशीटर राजु उर्फ राजाराम पुत्र नंदलाल उर्फ नंदा जाति गुर्जर निवासी सुनेल थाना सुनेल द्वारा सुनेल झालरापाटन मैन रोड पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा करके अवैध रुप से एक दुकाननुमा बाडे का निर्माण करवाया गया था।



शनिवार को अल सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बुलडोजर एक्शन के माध्यम से ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही में सार्वजनिक निर्माण विभाग एसई श्री मुकेश मीणा, एक्सईएन श्री दीपक, एईएन श्री नवीन व जेईएन श्री संजय सहित श्री अशोक कुमार वृत्ताधिकारी वृत्त मनोहरथाना, श्री विष्णुसिंह पुलिस निरी. थानाधिकारी सुनेल, श्री रमेश सिंह पुलिस निरी. थानाधिकारी रायपुर, श्री रामपाल पुलिस निरी. थानाधिकारी पिडावा सहित पुलिस लाईन से भारी पुलिस बल मौजुद रहा।

विदित है कि यह आदतन अपराधी काफी लम्बे समय से अपराध जगत में सक्रीय है तथा भिन्न-भिन्न अपराधों के माध्यम लगातार धनार्जन करते हुए अवैध सम्पत्तियों का सृजन किया गया। हार्डकोर भैरु उर्फ भैरुलाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 18 प्रकरण दर्ज किये जा चुके है जिनमें 01 प्रकरण हत्या का जिसमें आरोपी भैरु उर्फ भैरुलाल द्वारा अपने साथियों के साथ जितेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी पर भवानीमण्डी के शीला हॉस्पीटल में दिन-दहाडे हमला करते हुए कई ताबडतोड वार किये जिसके कारण जितेन्द्र सिंह की पत्नी ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि जितेन्द्र सिंह को हॉस्पीटल ले जाते हुए दम तोड दिया, इसी के साथ भैरु उर्फ भैरुलाल के विरुद्ध 08 प्रकरण जानलेवा हमले के, 05 प्रकरण अवैध हथियारों के व शेष अन्य संगीन धाराओं में पंजीबद्ध है। बल्लु उर्फ रामलाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 03 प्रकरण दर्ज किये जा चुके है जिनमें 01 प्रकरण हत्या का जिसमें आरोपी बल्लु उर्फ रामलाल भैरु उर्फ भैरुलाल के साथ मिलकर जितेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी की हत्या कर दी, इसी के साथ बल्लु उर्फ रामलाल के विरुद्ध 01 प्रकरण हत्या करने के विशिष्ट इरादे के कृ त्य का तथा एक प्रकरण अन्य धाराओं में पंजीबद्ध है।



हिस्ट्रीशीटर राजु उर्फ राजाराम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 10 प्रकरण दर्ज किये जा चुके है जिनमें 02 प्रकरण जानलेवा हमले के, शेष प्रकरण चोरी, अवैध हथियारों, अवैध शराब व अन्य धाराओं में पंजीबद्ध है।








Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!