भवानीमंडी में कांग्रेस का ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान तेज, बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

भवानीमंडी, 7 मई: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को भवानीमंडी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। ब्लॉक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कार्यालय में हुई इस बैठक में संगठन को ग्राम और वार्ड स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने बताया कि बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें डग विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक के प्रमुख निर्णय:

  • संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर ग्राम पंचायत से लेकर नगर पालिका स्तर तक वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। • कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। • सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि मानते हुए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
    वरिष्ठ नेताओं के उद्बोधन:
    जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर ने भवानीमंडी ब्लॉक संगठन की सराहना करते हुए कहा, “यहां का संगठन पूरे जिले में सबसे मजबूत है।” प्रदेश सचिव धर्मराज मेहरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया की तारीफ करते हुए नेताओं ने कहा कि पूरे राजस्थान में सर्वप्रथम भवानीमंडी में वार्ड अध्यक्षों का कार्य पूरा हुआ है। विनय आसतौलिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य सहित ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेताओं ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर प्रदेश सचिव चंद्र सिंह राणा, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश बोहरा, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, बहादुर सिंह गुर्जर, रामचंद्र वर्मा, संजय जैन, पंचायती राज जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. विकास पांडे, अल्पसंख्यक प्रदेश कोर्डिनेटर मोहम्मद सलीम खान, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव करुणा देवी, संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अख़्तर अली, एससी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अरूण तंवर, सेवादल नगर अध्यक्ष राकेश चांवला सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सरपंच, पार्षद, वार्ड पंच व सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!