जन संदेश (जावरा बंशी लाल पोरवाल )
रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में बकरों की चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए इंदौर के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख 62 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई है, जिसमें वाहन, हथियार और चोरी किए गए बकरे शामिल हैं।
जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई के नेतृत्व में थाना जावरा शहर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए इस चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।
घटनाक्रम इस प्रकार रहाफरियादी शाकीर पिता रजाक पटेल, निवासी महिदपुर गेट जावरा ने 27 अप्रैल 2026 को थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 26 अप्रैल की रात 10 बजे से सुबह 6:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने घर के पीछे बने कमरे का ताला तोड़कर वहां से 2 बकरियां, 4 बड़े बकरे और 2 छोटे बकरे चोरी कर लिए थे। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपए बताई गई थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 331(4) व 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम की सटीक कार्रवाईघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जावरा सहित भुतेड़ा, नागदा, उन्हेल, उज्जैन और इंदौर क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। साइबर सेल की मदद और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 4 बड़े बकरे, वारदात में प्रयुक्त सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार, एक चाकू, दो लोहे की टामियां और नगदी जब्त की।
अन्य वारदातों का भी खुलासा संभव प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी गिरोह जावरा और आसपास के क्षेत्रों में अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। पुलिस अब आरोपियों से रिमांड लेकर अन्य मामलों में पूछताछ करेगी।गिरफ्तार आरोपीअब्दुल दानीश (20), निवासी सदर बाजार, इंदौरजिशान उर्फ हम्मु (23), निवासी जुना रिशाला, इंदौरअमीरुद्दीन (38), निवासी मल्हारगंज रोड, इंदौरजुनेद (19), निवासी सदर बाजार, इंदौरजब्त सामग्रीसिल्वर रंग की स्विफ्ट कार (MP-13-ZM-9997), चार बड़े बकरे, एक चाकू, दो लोहे की टामियां एवं नगदी ₹2,120/- सहित कुल जब्ती लगभग ₹6,62,230/- आंकी गई है।

