राष्ट्रीय टेबल टेनिस में जावरा की बेटी संध्या नाहर का परचम, फिर बढ़ाया शहर का मान



जन संदेश ( जावरा से बंशी लाल पोरवाल )

मध्यप्रदेश के जावरा शहर की प्रतिभाशाली बेटी संध्या नाहर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर का नाम रोशन किया है। नाहर परिवार की इस होनहार खिलाड़ी ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया।

संध्या नाहर ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर इस उपलब्धि को हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच उन्होंने अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया और शानदार जीत दर्ज की।

परिवार और शहरवासियों के लिए यह गौरव का क्षण है। संध्या की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जावरा क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संध्या नाहर की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों से भी बड़ी प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपना लोहा मनवा सकती हैं। उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!