वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, ‘RJ17KS’ सीरीज के फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी शुरू


झालावाड़, 06 मई (जगदीश पोरवाल)। जिले में गैर-परिवहन दोपहिया वाहन मालिकों के लिए आकर्षक (फैंसी) नंबर प्राप्त करने का सुनहरा अवसर शुरू हो गया है। परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन सीरीज “RJ17KS” जारी की जा रही है, जिसके अंतर्गत फैंसी नंबरों का आवंटन ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन ने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर फैंसी नंबर प्राप्त कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ई-आवेदन आधारित होगी तथा किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि फैंसी नंबर की नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Online Services” में “Fancy Number Booking” विकल्प का चयन करें। इसके बाद आवेदक को स्वयं लॉगिन आईडी बनानी होगी। आवेदन प्रक्रिया एवं नियमों की विस्तृत जानकारी पोर्टल के “User Other Services” मेन्यू में उपलब्ध “User Manual” में दी गई है।

परिवहन विभाग के अनुसार नई सीरीज शुरू होने से वाहन मालिकों में खासा उत्साह है और पसंदीदा नंबर पाने के लिए ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!