अ
भवानीमंडी 6 मई: झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर मंगलवार को उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला अध्यक्ष डॉ. जी एम सय्यद ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्दीक ग़ौरी की अनुशंसा पर अख़्तर अली को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया।
नियुक्ति की घोषणा होते ही मुस्लिम शाह वेलफेयर सोसायटी (शाह जमात) और गरीब नवाज कॉलोनी के मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त किया। समाज के लोगों ने कांग्रेस आलाकमान का आभार जताते हुए इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अख़्तर अली को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सोसायटी सदर शाहबुद्दीन, फरीद उद्दीन, रोशन अली, इरशाद अली, असलम मोहम्मद, हलीम मोहम्मद, शाहीद अली, आरिफ खान, हफीज ख़ान, अली मोहम्मद, कुरबान अली, हाजी रज़ाक मोहम्मद, पूर्व पार्षद राजिक अंसारी, हबीब शाह, अख़्तर जानू, मोहम्मद शफिक, हनीफ मोहम्मद, इरफान अली, निज़ाम शाह, छोटू शाह सहित समाज के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का बयान
स्वागत के बाद अख़्तर अली ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और कांग्रेस की रीति-नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि अख़्तर अली की नियुक्ति से जिले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी गतिविधियों में समाज की भागीदारी बढ़ेगी।


