भवानीमंडी में कल होगा कांग्रेस का ‘संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, अहम बैठक का आयोजन

भवानीमंडी 6 मई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” के अंतर्गत भवानीमंडी ब्लाक में गुरुवार, 7 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया और ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक गुरुवार को शाम 4 बजे नगर कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार के नेतृत्व में होगी।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर करेंगे। वहीं डग विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर और विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बैठक में ब्लाक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं वार्ड अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ, सेवादल, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, एससी-एसटी प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस सहित सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया ने बताया कि कांग्रेस विचारधारा में विश्वास रखने वाले सभी सामान्य नागरिक भी इस बैठक में सादर आमंत्रित हैं। बैठक में संगठन को मजबूत करने और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!