पचपहाड़ में पेयजल संकट खत्म, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से नलों में लौटा पानी

भवानीमंडी/पचपहाड़, 4 मई 2026 पचपहाड़ क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जारी भीषण पेयजल संकट का सोमवार को समाधान हो गया। नलों में पानी नहीं आने से परेशान स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर प्रशासन तुरंत हरकत में आया और नल लाइन को सुचारू कर जल आपूर्ति बहाल कर दी।

क्या था मामला :

पचपहाड़ क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा था , भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से आमजन बेहाल थे , रविवार को क्षेत्रवासियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से गुहार लगाई प्रशासन ने दिखाई तत्परता शिकायत मिलते ही तहसीलदार अब्दुल हफीज, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेश मीणा और कनिष्ठ अभियंता मानप्रकाश सैनी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

सोमवार सुबह नल लाइन की मरम्मत कर उसे चालू किया गया, जिसके बाद घरों में नलों से पानी आना शुरू हो गया। तहसीलदार अब्दुल हफीज ने स्थल निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की।

अधिकारियों का बयान :

तहसीलदार अब्दुल हफीज ने कहा, “भीषण गर्मी में नगरवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। आमजन को राहत पहुंचाना प्रशासन का पहला कर्तव्य है। रविवार को शिकायत मिलते ही सोमवार को त्वरित कार्रवाई कर जल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

“स्थानीय लोगों को मिली राहत

नलों में पानी आने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी होगी। पचपहाड़ में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की मांग बढ़ गई थी, जबकि तकनीकी खराबी के चलते नल लाइन से आपूर्ति बाधित थी। फिलहाल आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!