मानवता की मिसाल: पोरवाल यूथ क्लब ने दिव्यांग बच्चों के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ

बंशी लाल पोरवाल

इंदौर के छत्रीबाग स्थित नृसिंह मंदिर में पोरवाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित चैरिटी कार्यक्रम सानंद एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा, इंदौर के कार्यकारिणी सदस्यगण, वरिष्ठ समाजसेवी श्री लेखराज पोरवाल एवं श्री सुभाष धनोतिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पोरवाल यूथ क्लब (PYC) के सदस्यों द्वारा मानसिक रूप से दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों को राशन सामग्री भेंट कर सेवा और सहयोग का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने स्वल्पाहार का आनंद भी लिया।

इस चैरिटी आयोजन में विभिन्न परिवारों एवं संस्थाओं द्वारा संस्था को भोजन बनाने के बर्तन, प्रेशर कुकर, थालियां एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री भेंट की गई। सहयोग देने वाले प्रमुख परिवारों में श्री मयंक कुमार एवं श्री रमेशचंद वेद परिवार (सुजानपुरा), KORES Industries, श्री अशोक पोरवाल एवं श्रीमती पुष्पा पोरवाल (आष्टा), श्री बंशीलाल पोरवाल, अंकित पोरवाल एवं अर्पित पोरवाल (सेठिया परिवार, जावरा), कमल फैशन, श्री अक्षय घरिया एवं श्री ईशान घरिया परिवार (नृसिंह बाजार), तथा श्री मोहित गुप्ता एवं श्री दिनेश गुप्ता परिवार (विजय नगर) शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में रौनक सोशल सर्विस सोसाइटी द्वारा पोरवाल यूथ क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।

पोरवाल यूथ क्लब, इंदौर द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!