लायंस क्लब भवानीमंडी रॉयल ने प्रांतीय अधिवेशन में लिया भाग, आगामी प्रांतपाल के लिए किया मतदान

भवानीमंडी, 3 मई: लायंस क्लब इंटरनेशनल का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन झालावाड़ रोड स्थित होटल पाम पेसिफिक, कोटा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 2 एवं 3 मई को आयोजित इस अधिवेशन में प्रांतभर के 150 क्लबों से लगभग 1200 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय अध्यक्ष लायन रामकिशोर गर्ग की अध्यक्षता एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अधिवेशन में सेवा कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं पर चर्चा एवं विभिन्न सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

लायंस क्लब भवानीमंडी रॉयल के सचिव लायन नरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भवानीमंडी क्लब से लायन के.के. राठी, लायन कालू लाल सालेचा, लायन नरेंद्र जैन एवं लायन डॉ. सौभाग सिंह ने अधिवेशन में सहभागिता की।

अधिवेशन के दौरान वर्ष 2028-29 के लिए आगामी प्रांतपाल पद हेतु मतदान भी कराया गया। इस पद के लिए लायन कविता मिंडा एवं लायन जितेंद्र मित्तल प्रत्याशी थे।

मतदान में प्रांत के सभी क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विजयी प्रत्याशी वर्ष 2028-29 के लिए प्रांतपाल का दायित्व संभालेंगे। अधिवेशन में लायंस क्लब के सेवा भाव, समाज कल्याण एवं मानवता के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!