भवानीमंडी में राहगीरों से जबरन पैसे वसूलती है साटिया समाज की औरते , लोग परेशान

भवानीमंडी। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ महिलाओं द्वारा राहगीरों और दुकानदारों को परेशान कर जबरन पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि साटिया समाज की कुछ महिलाएं राह चलते लोगों का पीछा कर उनसे रुपए मांगती हैं और पैसे नहीं देने पर अभद्र व्यवहार करती हैं।

दुकानदार बृजमोहन सोनी ने बताया कि आमजन इन महिलाओं की हरकतों से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि कई बार लोग मजबूरी में पैसे दे देते हैं, क्योंकि महिलाएं तब तक पीछा नहीं छोड़तीं जब तक उन्हें रुपए न मिल जाएं। आरोप है कि कई बार बड़े नोट देखकर उन्हें छीनने जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार स्टेशन तिराहा से अस्पताल चौराहा, स्टेशन तिराहा से बालाजी चौराहा, राधेश्याम मंदिर गली, पुरानी सब्जी मंडी, पोस्ट ऑफिस रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में दिनभर यह गतिविधियां देखने को मिलती हैं। खासकर बाहर से आने वाले राहगीरों और यात्रियों को रोककर पैसे मांगे जाते हैं।
दुकानदारों का कहना है कि समझाइश देने पर महिलाओं द्वारा अपशब्द कहे जाते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि दिनभर में इस तरह हजारों रुपए वसूले जाते हैं।

थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार इन्हें हटाने और समझाइश देने की कार्रवाई भी की गई, चलते रहागीर को परेशान नहीं करने के लिए पाबंद किया था अभी और पुलिस को भेज कर उन पर कार्रवाई करवा देते हैं ।
दुकानदारो ने पुलिस से मांग की है कि आमजन और व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!