भवानीमंडी पुलिस की कार्रवाई, गली गली में नशा बेचने वाला एक तस्कर गिरफ्तार


भवानीमंडी, 30 अप्रैल 2026:
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीमंडी थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने गली-मोहल्लों में स्मैक बेचने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 को भवानीमंडी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ खरीदकर छोटे-छोटे पैकेटों (पुड़िया) में उसे बेचने का काम कर रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचन्द मीणा और डीएसपी श्री मनोज सोनी के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पचपहाड़ बाईपास रोड से आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी: इरफान (40 वर्ष), पुत्र श्री अल्ताफ खां, निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश), हाल निवासी मेला मैदान भवानीमंडी।
आरोपी के कब्जे से 0.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी स्मैक कहाँ से लाता था और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के साथ कांस्टेबल विकास कुमार, महेश कुमार, मदनलाल, हरिराम और चालक दिनेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!