अ
बंशीलाल पोरवाल, जावरा
जनसंदेश
जावरा। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के अथक प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल जावरा में एमडीएस सर्जन डॉ. राज कपूर दांगी की नियुक्ति हो गई है। डॉ. दांगी ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है, जिससे अब क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया के निर्देशन में अब अस्पताल में चेहरे और जबड़े से जुड़े जटिल ऑपरेशन संभव हो सकेंगे। सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने के कारण अक्सर मरीजों के चेहरे और जबड़े में गंभीर फ्रैक्चर हो जाते हैं, जिनका इलाज अब जावरा में ही उपलब्ध होगा।
अब तक ऐसे ऑपरेशन निजी अस्पतालों में 60 से 70 हजार रुपए तक खर्च करवाते थे, लेकिन सिविल हॉस्पिटल जावरा में यह उपचार निशुल्क किया जाएगा। इसके अलावा माइनर सर्जरी के अंतर्गत अक्ल दाढ़ निकालना और ओरल कैंसर की बायोप्सी जैसी सुविधाएं भी मरीजों को यहीं मिल सकेंगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने देते हुए बताया कि नई सुविधा से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा और उन्हें अब महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
