1 रुपये में न्याय देने वाली मंदसौर की बेटी रेखा बोरीवाल चुनाव मैदान में, बार काउंसिल चुनाव 2026 में बढ़ा गौरव

1 र

बंशीलाल पोरवाल (जावरा)

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद (स्टेट बार काउंसिल) चुनाव 2026 को लेकर जारी अंतिम सूची में मंदसौर जिले की बेटी एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता रेखा बोरीवाल का नाम शामिल होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। 22 अप्रैल 2026 को जारी फाइनल चुनाव सूची में उनका नाम अंकित किया गया है, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

ज्ञात हो कि राज्यभर से कुल 121 अधिवक्ताओं का चयन किया गया है, जिनमें रेखा बोरीवाल का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है। वे वर्तमान में इस चुनाव में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। चुनाव 12 मई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के 55 जिलों से पंजीकृत अधिवक्ता मतदान करेंगे।

समाजसेवी छवि के लिए पहचानी जाने वाली हाईकोर्ट अधिवक्ता रेखा बोरीवाल की एक विशेष पहचान यह भी है कि वे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए मात्र ₹1 में केस लड़कर न्याय दिलाने का कार्य करती हैं। उनके इस प्रयास से न केवल मंदसौर जिले का, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित हो रहा है।

चुनाव सूची में उनका सीरियल नंबर 95 निर्धारित किया गया है। रेखा बोरीवाल ने सभी अधिवक्ताओं से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि वे उन्हें प्रथम वरीयता का मतदान देकर विजयी बनाएं। उनका चुनावी संकल्प “न्याय, सेवा, समर्पण, सम्मान, एकता, अधिकार और सुरक्षा” पर आधारित है।

शहरवासियों और अधिवक्ता वर्ग ने रेखा बोरीवाल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपनी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के दम पर इस चुनाव में सफलता हासिल कर न्याय व्यवस्था को और सशक्त बनाएंगी।

💐 र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!