अ
झालावाड़ (27 अप्रैल 2026)
झालावाड़ जिले की रायपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नाली अवैध टोपीदार बंदूक और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
कैसे हुई गिरफ्तारी
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन व सीओ पिड़ावा पूजा नागर के सुपरविजन में रायपुर थानाधिकारी रमेशचन्द मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
26 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रूपाखेड़ी के कच्चे रास्ते के पास आम रोड दीवलखेड़ा पर घेराबंदी कर आरोपी पवन पुत्र रोड़ूलाल राव (30) को पकड़ा। पवन गुर्जर मोहल्ला, झालरापाटन का निवासी है। तलाशी में उसके पास से एक नाली टोपीदार बंदूक और मोटरसाइकिल मिली।
आरोपी पर पहले से 5 मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी पवन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर झालरापाटन थाने में मारपीट, आबकारी एक्ट समेत 5 मामले दर्ज हैं:
- 2019 में मारपीट – धारा 341, 323, 324 IPC 2. 2020 में धारा 188, 269, 270 IPC 3. 2022 में दो बार आबकारी एक्ट – धारा 16/54 व 19/54 4. 2025 में फिर आबकारी एक्ट – धारा 16/54
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी रमेशचन्द मीणा के साथ बालचन्द सउनि, कांस्टेबल सुनील 167, कृष्ण 384, अरविन्द मीणा 1577 और मुकेश कुमार 1272 शामिल थे। मुकेश कुमार की विशेष भूमिका रही।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और BNS की धारा 305 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि आदतन अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

