भवानीमंडी में राहत की पहल: राहगीरों के लिए ठंडे पानी का स्टॉल लगाया गया


भवानीमंडी। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को दावत-ए-इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के तत्वावधान में शहर में ठंडे पानी का स्टॉल लगाया गया।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा इस सेवा कार्य का आयोजन किया गया, जिसमें राहगीरों को निशुल्क ठंडा पानी पिलाकर गर्मी से राहत दी गई। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच यह पहल लोगों के लिए काफी सहायक साबित हुई।
इस दौरान संस्था के जिम्मेदार फरीदउद्दीन, गुलज़ार भाई, अल्ताफ सर, रईस खान, शाहिद भाई सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहयोग दिया।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!