भवानीमंडी (राजस्थान):
भारत विकास परिषद की ‘आदर्श शाखा’, भवानीमंडी द्वारा वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के लिए ‘दायित्व ग्रहण समारोह’ का भव्य आयोजन शनिवार, 25 अप्रैल को किया जा रहा है। कार्यक्रम डग रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित होगा।
प्रमुख अतिथि और गरिमामयी उपस्थिति
समारोह की मुख्य अतिथि स्थानीय उपखंड अधिकारी (SDM) सुश्री श्रद्धा जी गोमे (IAS) होंगी। कार्यक्रम की विशिष्टता बढ़ाने के लिए झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय जी पोरवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।अध्यक्षता: श्री रविप्रकाश जी विजय (राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य, भा.वि.प.)विशिष्ट अतिथि: श्री कमल जी सुरेखा (क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव, भा.वि.प.)पदस्थापना अधिकारी: श्री ओमप्रकाश जी चतुर्वेदी (प्रान्तीय समन्वयक, भा.वि.प.)
सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेहभोज
शाखा अध्यक्ष डॉ. राजदीप सिंह छाबड़ा, सचिव मधुर बापना औ ने बताया कि दायित्व ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया के पश्चात ‘सरगम संध्या’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुरीले गीतों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों और अतिथियों के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था भी की गई है।
शाखा ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे सायं 07:15 बजे समय पहुँचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

