‘‘25 अप्रेल को मनाया जाएगा विश्व मलेरिया दिवस’’‘‘नाउ वी केन, नाउ वी मस्ट’’ – थीम पर मनाया जावेगा विश्व मलेरिया दिवस

झालावाड़ 24 अप्रेल। ( जगदीश पोरवाल ) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले भर विभिन्न जनजागरुकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा।

आमजन को मलेरिया से बचाव व उपचार के प्रति जागरुक किया जावेगा

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. लेखराज मालव ने बताया कि सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार विश्व मलेरिया दिवस 2025 से सम्बन्धित गतिविधियॉ आयोजित करने के निर्देश दिये गय है। कार्यक्रम के अन्तर्गत बुखार से ग्रसित मरीजों की एकत्र कर जॉच की जावेगी। साथ ही जिले भर में जनजागरुकता रैलीयों का आयोजन कर आमजन को मलेरिया से बचाव व उपचार के प्रति जागरुक किया जावेगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सा संसथानों एवं विद्यालयों में लार्वा प्रदर्शन के माध्यम से मच्छरों की उत्पत्ति, उनके पनपने के स्थान एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

नाउ वी केन, नाव वी मस्ट’’ थीम निधारित की गई है

मुख्य चिकित्सा एवं स्वासथ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि इस वर्ष विश्व मेलेरिया दिवस – 2025 के लिए ‘‘नाउ वी केन, नाव वी मस्ट’’ थीम निधारित की गई है। चिकित्सा विभाग आमजन से अपील करता है िकवे मलेरिया से बचाव हेतु आसपास साफ-सफाई रखें तथा बुखार होने पर तुरन्त अपने जनदीकि राजकीय स्वास्थ्य पर चिकित्सक से परामर्श करवाते हुए जॉच व उपचार करवाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!