मंडी में हम्माल-व्यापारी विवाद ने पकड़ा तूल, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

जावरा |
बंशी लाल पोरवाल

जावरा कृषि उपज मंडी में हम्माल द्वारा व्यापारी के साथ मारपीट की घटना के बाद मामला गरमा गया है। आक्रोशित व्यापारियों ने एकजुट होकर मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अप्रैल 2026 को मंडी प्रांगण में हम्माल द्वारा अनाज व्यापारी पवन पाटनी के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिससे व्यापारी वर्ग में नाराजगी फैल गई। इस घटना के विरोध में मंगलवार को व्यापारी संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और मंडी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया।

व्यापारियों का कहना है कि मंडी में कई हम्माल बिना लाइसेंस के कार्य कर रहे हैं और कुछ लोग अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में भी संलिप्त हैं, जिससे व्यापारिक माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी हम्मालों का लाइसेंस अनिवार्य किया जाए और बिना लाइसेंस काम करने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो।

ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि मंडी प्रांगण में कार्यरत हम्मालों का सत्यापन किया जाए और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा व्यापारियों ने मंडी में मिट्टी निकालने वाली मशीन पर रोक लगाने, 50 किलो की भरती दर को नियमानुसार तय करने तथा व्यापारिक गोदामों में एकरूपता लाने की भी मांग की है।

मंडी सचिव ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और मंडी में सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!