शिक्षा के क्षेत्र में भवानीमंडी का डंका: राज्य में ‘सिरमौर’ बना पोद्दार स्कूल

भवानीमंडी | जहाँ एक ओर सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, वहीं झालावाड़ जिले के भवानी मंडी स्थित पीएम श्री सेठ आनंदी लाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने सफलता की नई इबारत लिख दी है। अपने उत्कृष्ट प्रबंधन और शानदार परीक्षा परिणामों के दम पर यह स्कूल नामांकन के मामले में पूरे राजस्थान में चौथे स्थान पर काबिज हो गया है।

छात्र संख्या में बनाया रिकॉर्ड, टॉप-3 की ओर कदम

​शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, पोद्दार स्कूल में वर्तमान छात्र संख्या 2177 तक पहुँच गई है। विद्यालय में प्रवेश की ऐसी लहर है कि प्रतिदिन 100 से अधिक नए विद्यार्थी यहाँ दाखिला ले रहे हैं। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि यह विद्यालय तीसरे स्थान पर काबिज धौलपुर (बाड़ी) के स्कूल से महज 200 छात्र पीछे है। जिस गति से प्रवेश हो रहे हैं, उससे पूर्ण संभावना है कि इस सत्र के अंत तक पोद्दार स्कूल राज्य में दूसरे स्थान पर पहुँच जाएगा।

राज्य की वर्तमान स्थिति (नामांकन के आधार पर):

  1. प्रथम स्थान: भीलवाड़ा (बालिका विद्यालय)
  2. द्वितीय स्थान: भीलवाड़ा (अन्य विद्यालय)
  3. तृतीय स्थान: बाड़ी, धौलपुर
  4. चतुर्थ स्थान: पीएम श्री सेठ आनंदी लाल पोद्दार स्कूल, भवानी मंडी
  5. बेहतर प्रबंधन और उत्कृष्ट परिणाम ही इस सफलता का आधार हैं। सरकारी स्कूल के प्रति अभिभावकों का यह बढ़ता विश्वास क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है।”प्रवेश उत्सव के बीच मिसाल पेश की राज्य सरकार जहाँ ‘प्रवेश उत्सव’ के माध्यम से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के प्रयास कर रही है, वहीं पोद्दार स्कूल ने अपनी गुणवत्ता के दम पर स्वतः ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को आकर्षित किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि से स्थानीय शिक्षा जगत और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। अगर प्रवेश की यही रफ़्तार रही, तो जल्द ही भवानी मंडी का यह विद्यालय प्रदेश के शीर्ष दो विद्यालयों में शुमार होंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!