मेहनत माधवानंद एकेडमी के 45 होनहारों छात्रों की, मिलेगा लैपटॉप, शानदार रिजल्ट से बढ़ाया मान

जावरा
बंशी लाल पोरवाल

जावरा। श्री माधवानंद एकेडमी के विद्यार्थियों ने इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है। कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कक्षा 12वीं में अक्षिता श्री माल ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जयेन्द्र सोलंकी ने 89.4 प्रतिशत, अंजलि गुल्या ने 87 प्रतिशत और सुष्मिता ने 85.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

वहीं कक्षा 10वीं में दिव्यांश बैरागी ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए। कृष्णा गुल्या, वर्षा परिहार और चित्रांगना ने 85-85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में इजाफा किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष कुल 45 मेधावी छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत लैपटॉप की राशि प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में तकनीकी सहायता मिलेगी और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

उत्कृष्ट परिणाम के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!