भ
भवानीमंडी । ( जन संदेश )विश्व हिंदू परिषद जिला भवानी मंडी ने शुक्रवार श को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाराष्ट्र के नासिक में हुई कथित लव जिहाद की घटना और देशभर में रेलवे की भूमि व पटरियों के पास अवैध बांग्लादेशी कब्जों का मुद्दा उठाया गया।
पैदल मार्च करते हुए ज्ञापन देने गए
शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर के बालाजी चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए सभी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इन घटनाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया और त्वरित समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे
- नासिक की घटना: महाराष्ट्र के नासिक में सामने आई कथित लव जिहाद की घटना पर चिंता जताई गई • रेलवे भूमि पर अवैध कब्जे: देश में रेलवे की भूमि और पटरियों के आसपास अवैध बांग्लादेशियों द्वारा किए गए कब्जों का विरोध किया गया • मांग: संगठन ने इन मामलों में ठोस कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की
- उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता
- इस दौरान विभाग मंत्री बालू सिंह चौहान, जिला मंत्री नंद किशोर खेर, लक्ष्मण सिंह पंवार, विक्रम सिंह चौहान, शंकर सिंह राणा, बंटी हाड़ा, राहुल राठौर, ईश्वर सिंह, हेमंत शर्मा, लोकेश नागर, महेश राठौर, मांगीलाल सुतार, यादवेंद्र सिंह चौहान, वीर जैन, रामगोपाल मेहर, दिनेश पोरवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इन मुद्दों को लेकर आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे।

