ग
जावरा (बंशी लाल पोरवाल )
जावरा शहर में समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए धृति फाउंडेशन द्वारा निर्धन, गरीब, अनाथ एवं जरूरतमंद अशिक्षित बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षण संस्थान का सफल संचालन किया जा रहा है। इस नेक पहल की शुरुआत आज से लगभग 4 वर्ष पूर्व जावरा के सेंचुरी ग्रुप के डायरेक्टर पंकज लुक्कड़ ने की थी, जो आज सैकड़ों बच्चों के जीवन में शिक्षा की रोशनी पहुंचा रही है।

फाउंडेशन के संस्थापक पंकज लुक्कड़ एवं प्रीति लुक्कड़ के मार्गदर्शन में यह संस्था निरंतर समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य ऐसे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है, जो आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
धृति फाउंडेशन के सह-संस्थापक के रूप में सोनल चतुर्वेदी, काजल प्रहार्ष बोहरा (मथुरा), बीरेन चोक्सी, हेमंत अग्रवाल (जावरा), अशोक गुप्ता (दिल्ली), भरत दसानी (राजकोट), मितेश हर्षदराय रूपरेल, राजू भाल जी पोपट (राजकोट) सहित देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े समाजसेवी अपना योगदान दे रहे हैं।
संस्था के कोषाध्यक्ष सुजीत रॉय चौधरी एवं राष्ट्रीय एकता संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी इस सामाजिक कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा शुभम गोयल (पुणे), महावीर दोषी (पुणे), बारड़िया (सीए, जावरा) एवं लोवनेश खरीवाल हरिद्वार(जावरा) जैसे कार्यकर्ता भी संस्था को मजबूत बना रहे हैं।
धृति फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की मिसाल भी पेश करता है। आने वाले समय में संस्था और अधिक बच्चों तक शिक्षा की पहुंच बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

