क
भवानीमंडी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) मदन सिंह राठौड़ का ग्राम बिसतुनिया में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार के नेतृत्व में किया गया, जहां उन्हें माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोड़ सिंह परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि मदन सिंह राठौड़ की नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
कार्यक्रम में बिसतुनिया सहित आसपास के ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान बालु सिंह (छान का खेड़ा), गोविंद सिंह (खोल खेड़ी), नेन सिंह (नगर कांग्रेस अध्यक्ष, बिसतुनिया), नारायण सिंह (सिंहपुर) सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित
