भवानीमंडी। विद्या भारती संस्थान से संबद्ध स्थानीय विद्यालय, श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर द्वारा आगामी 13 अप्रैल 2026 को अ वार्षिक उत्सव ‘संस्कृति संगम’ हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम सोमवार शाम 7:30 बजे से पद्मावत रिसोर्ट, भवानीमंडी के प्रांगण में संपन्न होगा। विद्यालय परिवार की ओर से इस भव्य आयोजन के लिए जोर-शोर से तैयारियाँ की जा रही हैं।
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी होंगे अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भवानीमंडी की उपखण्ड अधिकारी (IAS) सुश्री श्रद्धा गोमे उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रेम कुमार चौधरी एवं आरटीएम भवानीमंडी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रोहित अरोरा शिरकत करेंगे।
विद्या भारती के संगठन मंत्री देंगे प्रेरणा
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री गोविन्द कुमार होंगे, जो उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन की अपील
विद्यालय के अध्यक्ष कमल सुरेका, मंत्री प्रकाश गुप्ता (CA), संयोजक अरविन्द गुप्ता और प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी ने समस्त क्षेत्रवासियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर पहुँचकर भैया-बहनों द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लें और उनका उत्साहवर्धन करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया जाएगा।
नोट- चित्र एआई द्वारा निर्मित काल्पनिक है

