जल संरक्षण की मिसाल बना रिंगनोद सेक्टर, ‘जल मन्दिर’ के शुभारंभ से गूंजा जागरूकता का संदेश

जल संरक्षण की मिसाल बना रिंगनोद सेक्टर, ‘जल मन्दिर’ के शुभारंभ से गूंजा जागरूकता का संदेश

बंशीलाल पोरवाल ( जावरा )

जन अभियान परिषद, जावरा (जिला रतलाम) के अंतर्गत सेक्टर 5 में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए नवांकुर समिति अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा रिंगनोद सेक्टर के नेतावली फंटे पर ‘जल मन्दिर’ का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति नई जागरूकता का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने जल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में जल बचाने के सरल उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अभय कोठारी ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए सभी से जल के सदुपयोग और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परामर्शदाता अंकित ठाकुर, भूपेन्द्र सिंह भाटी, दीपक त्रिवेदी सहित संगठन के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

यह पहल न केवल जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूत कर रही है, जिससे भविष्य में जल संकट से निपटने के लिए एक सकारात्मक दिशा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!