जावरा का गौरव बढ़ा: डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय बने रीजन चेयरमेन, 16 क्लबों का मिला नेतृत्व


जावरा (बंशीलाल पोरवाल )

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के सत्र 2026-27 में जावरा को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। निर्वाचित प्रांतपाल जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जोन चेयरमेन डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय को रीजन चेयरमेन के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। इस गौरवपूर्ण नियुक्ति से जावरा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल व्याप्त है।

लायंस क्लब जावरा के सह सचिव संदीप रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. पाण्डेय के नेतृत्व में रीजन के अंतर्गत कुल 16 क्लब कार्य करेंगे। यह जिम्मेदारी उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है, जिससे लायंस गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

यह घोषणा इंदौर के मनमोहन मेहता ऑडिटोरियम में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। इस अवसर पर पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेन्द्र सिंह चौहान, कमलेश जैन, इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोर्सी कुलभूषण मित्तल, गवर्नर अनिल खंडेलवाल, वॉइस गवर्नर राम जाट एवं डॉ. राजेन्द्र सोडानी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व गवर्नर उपस्थित रहे।

डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे वर्तमान में बोर्डिंया कुआ हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, गीता भवन जावरा के ट्रस्टी तथा अखिल भारतीय ओदिच्य ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस उपलब्धि पर लायंस क्लब जावरा के सदस्यों ने डॉ. पाण्डेय का स्वागत कर बधाई दी तथा लायंस डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। यह नियुक्ति जावरा के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!