भवानीमंडी: वार्ड 23 में 15 वर्षों से लंबित नाली निर्माण को लेकर फूटा गुस्सा,ज्ञापन स

भवानीमंडी। शहर के वार्ड संख्या 23 के निवासियों ने क्षेत्र की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था और कच्ची नालियों की समस्या को लेकर समाजसेवी कुशाल सोलंकी के नेतृत्व में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों में प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ गहरा रोष है क्योंकि पिछले 15 वर्षों से इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

15 साल का इंतजार और प्रशासन की अनदेखी

​समाजसेवी कुशाल सोलंकी ने बताया कि वार्ड नंबर 23 में नालियों की स्थिति पिछले 10 से 15 वर्षों से जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार नेताओं और अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस लंबी अनदेखी के कारण अब निवासियों का धैर्य जवाब दे रहा है।

प्रमुख समस्याएं:

  • मकानों पर खतरा: कच्ची नालियों का पानी घरों की दीवारों में बैठने से मकान कमजोर हो रहे हैं, जिससे गिरने का डर बना रहता है।
  • स्वास्थ्य संकट: क्षेत्र में गंदगी और मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

अधिकारी का आश्वासन:

​ज्ञापन देने के दौरान अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा ने निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने समाजसेवी सोलंकी और वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा और फिलहाल सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।

ये रहे मौजूद:

​इस अवसर पर समाजसेवी कुशाल सोलंकी के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी और महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने पुरोहित भवन से बायाजी के मास्टर के घर तक (ज्ञानदीप स्कूल के पास) तुरंत पक्की नाली निर्माण की पुरजोर मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!