औचक निरीक्षण: समय पर नहीं खुले स्कूल, लापरवाह कार्मिकों को थमाए नोटिस

भवानीमंडी ( जगदीश पोरवाल )| 8 अप्रैल, 2026

​उपखण्ड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूलों के समय पर न खुलने और कार्मिकों की अनुपस्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

सीबीईओ का निरीक्षण: मांडवी स्कूल मिला बंद

​मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) श्री कल्याण मल मेघवाल ने सुबह क्षेत्र के विद्यालयों का दौरा किया।

  • राजकीय विद्यालय, मांडवी: सुबह 7:40 बजे तक विद्यालय बंद पाया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए संस्था प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
  • हतुनिया विद्यालय: सुबह 7:50 बजे निरीक्षण के दौरान 10 में से 8 कार्मिक उपस्थित मिले, जबकि 2 अवकाश पर थे। यहाँ प्रार्थना सभा का सुचारू संचालन पाया गया। सीबीईओ ने स्टाफ को ‘प्रवेशोत्सव’ के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  • लसुड़िया विद्यालय: सुबह 8:30 बजे यहाँ 5 कार्मिक उपस्थित और एक चिकित्सा अवकाश पर मिला। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाए जाने पर सीबीईओ ने नाराजगी व्यक्त की और नामांकन वृद्धि तथा छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु संस्था प्रधान को पाबंद किया।

आर पी दिनेश कुमार बाथरा की कार्रवाई

​इसी क्रम में संदर्भ व्यक्ति (आर पी) श्री दिनेश कुमार बाथरा ने भी विभिन्न विद्यालयों का जायजा लिया:

  • खोती स्कूल: सुबह 7:40 बजे तक विद्यालय के ताले नहीं खुले थे। इस लापरवाही पर संबंधित को नोटिस जारी किया गया।
  • मालिखेड़ा स्कूल: यहाँ सुबह 7:50 बजे निरीक्षण के दौरान कुल दो में से एक कार्मिक अनुपस्थित मिला, जिसे स्पष्टीकरण हेतु नोटिस थमाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!