भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) ब्लॉक क्षेत्र के गुराड़िया माना मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम मोल्डा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर ने की। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई।
मंडल अध्यक्ष कैलाश कंवर ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करना और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया, जिसमें भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जनपद प्रत्याशी रहे रोड सिंह सोलंकी, दुल्हे सिंह सोलंकी, दशरथ सिंह, ईश्वर सिंह, उदय सिंह सहित उनके दर्जनों समर्थक शामिल रहे।

जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत ने सभी नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर एवं पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर चेतराज गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर लोगों का जुड़ना लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
बैठक में क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से देवकीनंदन वर्मा, विनय आसतौलिया, कालु लाल सालेचा, विक्रम सिंह मोल्डा, कमल सिंह, गुमान सिंह, रामकरण मेघवाल, सोजी राठौड़, पुरालाल, बालमुकुंद पटेल, अख्तर अली, डॉ. विकास पांडे, हकीम खान, मोहनलाल मेघवाल, हसीब चौधरी, भैरूलाल चौधरी एवं अभय चौरड़िया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समग्र रूप से यह बैठक संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


