कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या से बना भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल” — अनिल दसेड़ा

✍️ जावरा ( बंशी लाल पोरवाल )

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गोपाल इफ्तखार गोशाला में एक भावपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व समर्पण का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग, तपस्या और बलिदान से ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां के समान मानते हैं। स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता के लिए भावनात्मक क्षण होता है, जब वह पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

उन्होंने क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की इस ऊंचाई के पीछे अनगिनत कार्यकर्ताओं का समर्पण और संघर्ष छिपा है, जिसे केवल वही समझ सकता है जो स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा हो।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र सेवा के मूल मंत्र पर चलकर भाजपा ने जनसंघ से जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी तक का गौरवशाली सफर तय किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात गोमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजू खराड़ी, राजेश चावरे, दुर्गा शंकर गवली, सचिन सिसोदिया, अक्षत सगरावत, समन्वय पाटीदार, करण सोनगरा, दीपक सोनी, पूनमचंद माली, मोहन सिंह, सत्यनारायण महाराज, सत्यनारायण बैरागी, अविरल पाटीदार, शेखर नेका, अजय दायमा, कुलदीप दायमा, मुकेश यादव, नवीन पाटीदार, सोहनगढ़ के विनोद पाटीदार, कमलेश पाटीदार, राहुल पाटीदार, ईश्वर रारोतीया, दिलीप राठौड़, दशरथ मालवीय, राहुल माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!