भवानीमंडी में पुलिसकर्मियों के आत्मबल हेतु ‘हनुमान चालीसा महापाठ’ आज


भवानीमंडी। शहर में पुलिसकर्मियों के आत्मबल और मनोबल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को एक विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी के सानिध्य में डिप्टी कार्यालय, भवानीमंडी परिसर में हनुमान चालीसा महापाठ का आयोजन रखा गया है।
जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन में पुलिसकर्मियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।

महापाठ के बाद होगी भव्य आरती

कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक हनुमान चालीसा महापाठ के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

मानसिक ऊर्जा बढ़ाने का प्रयास

आयोजकों के अनुसार इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और कार्यक्षमता में वृद्धि प्रदान करना है। वर्तमान व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्यशैली के बीच इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम कर्मियों के लिए प्रेरणादायक साबित होते हैं।

विहिप व बजरंग दल का संयुक्त आयोजन

यह आयोजन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!