नाला निर्माण निरस्त कर छोटी नाली बनाने की मांग, वार्डवासियों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी। उपखण्ड के पचपहाड़ वार्ड नंबर 5 के निवासियों ने सोमवार को नगरपालिका प्रशासक एवं उपखण्ड अधिकारी के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड कार्यालय में विनीत जैन को सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में निर्माणाधीन बड़े नाले के कार्य को निरस्त कर उसके स्थान पर छोटी नाली बनवाने की मांग की गई है।
मुख्य समस्याएं और आपत्तियां:
वार्डवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी व्यथा बताते हुए निम्नलिखित मुख्य बिंदु रखे:
- निर्माण से नुकसान: वार्ड वासियों क का तर्क है कि तहसील के सामने वाली लाइन में सड़क के साथ जो बड़ा नाला बनाया जा रहा है, उससे घरों के आगे काफी तोड़-फोड़ होगी, जिससे मकान मालिकों को आर्थिक नुकसान होगा।
- सफाई की समस्या: ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नगर में पूर्व में बने नालों की सफाई नगरपालिका द्वारा नियमित रूप से नहीं की जाती है। बड़े नालों में गंदगी जमा होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है, जबकि छोटी नालियों की सफाई आसानी से हो सकती है।
- आर्थिक बोझ: निवासियों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के दौरान भी सभी परिवारों को अपने नल कनेक्शन सही करवाने में 2000 से 3000 रुपये का खर्च वहन करना पड़ा था। अब दोबारा नाला निर्माण से फिर तोड़-फोड़ होगी और कम आय वाले परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
वार्डवासियों की मांग:
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से विनम्र निवेदन किया है कि वर्तमान नाले के टेंडर को निरस्त किया जाए और जनहित को ध्यान में रखते हुए वहां छोटी नालियों का निर्माण करवाया जाए ताकि शहर स्वच्छ रहे और लोगों की संपत्ति को नुकसान न हो।
इस अवसर पर पार्षद अशोक बेरवा सहित मोहल्ले के निवासी ईश्वर, राहुल राठौर, अक्षय, लक्ष्मीनारायण, दिनेश कुमार, अर्जुन और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
” निष्पक्षता के साथ मौका मुआयना करवाया जावेगा ,किसी भी मकान मालिक का कोई नुकसान नहीं होगा ,उसके बाद ही नाला या नाली का निर्माण करवाया जावेगा”
मनीष मीणा
अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका भवानीमंडी
अ

