झालावाड़ में ‘नए दृष्टिकोण वाला शिविर’: स्वस्थ जीवन के लिए अनूठी पहल

झालावाड़। ( जगदीश पोरवाल )जिले में स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सन टू ह्यूमन फाउंडेशन’ (Sun to Human Foundation) द्वारा एक विशेष ‘नए दृष्टिकोण वाला शिविर’ आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य पारंपरिक प्रवचनों के बजाय व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से लोगों को आनंदमय और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करना है।

आयोजकों के अनुसार यह 6 दिवसीय शिविर तीन प्रमुख आधारों—सही आहार, सही व्यायाम और सही ध्यान—पर केंद्रित रहेगा। शिविर में प्रतिभागियों को संतुलित भोजन की जानकारी, शरीर को ऊर्जावान बनाने वाले व्यायाम और मानसिक शांति के लिए ध्यान की विधियां सिखाई जाएंगी।

4 अप्रैल को होगा परिचय सत्र

शिविर के आयोजन से पूर्व 4 अप्रैल 2026, शनिवार को सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक पुलिस ट्रेनिंग कैम्प, झालरापाटन में एक परिचय सत्र रखा गया है, जिसमें शिविर की रूपरेखा और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

25 से 30 अप्रैल तक चलेगा मुख्य शिविर

मुख्य शिविर का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक राधा रमण प्रांगण, बस स्टैंड के पास, झालावाड़ में किया जाएगा।
कमांडेंट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपीचंद मीणा ने बताया कि यह शिविर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास है, जिसमें हर वर्ग के लोग भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं।

निःशुल्क भागीदारी, ऐसे करें संपर्क

शिविर में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए 9887533947 या 9351709449 पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वस्थ शरीर और शांत मन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!