भवानीमंडी (जगदीश पोरवाल ) | 04 अप्रैल, 2026
शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को किए गए औचक निरीक्षण ने सरकारी विद्यालयों में अनुशासन और पाबंदी की पोल खोल कर रख दी है। CBEO श्री कल्याण मल मेघवाल एवं ACBEO श्री दामोदर प्रसाद शर्मा द्वारा मोगरा-कुंडीखेड़ा क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
मोयाखेड़ा: समय के बाद भी बंद मिला विद्यालय
निरीक्षण दल जब सुबह 07:32 AM पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (GUPS) मोयाखेड़ा पहुँचा, तो वहां मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। निर्धारित समय के बाद भी विद्यालय नहीं खुलने और स्टाफ की अनुपस्थिति को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। CBEO महोदय ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए PEEO को मोयाखेड़ा के समस्त स्टाफ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं।

मोगरा और कुंडीखेड़ा: सामूहिक अवकाश पर नाराजगी
निरीक्षण के दौरान अन्य विद्यालयों की स्थिति भी चिंताजनक पाई गई:
PEEO मोगरा: यहाँ कुल 18 कार्मिकों में से केवल 08 कार्मिक उपस्थित मिले, जबकि 10 कार्मिक एक साथ आकस्मिक अवकाश (CL) पर पाए गए।
रा.उ.मा.वि. कुंडीखेड़ा: ACBEO दामोदर प्रसाद शर्मा ने पाया कि सुबह 07:40 AM तक 14 में से मात्र 06 कार्मिक उपस्थित थे। 01 कार्मिक ड्यूटी पर थे, जबकि 07 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
“प्रवेशोत्सव अभियान जैसे महत्वपूर्ण समय में इतनी बड़ी संख्या में कार्मिकों का अवकाश पर रहना या अनुपस्थित होना बिल्कुल भी उचित नहीं है। शिक्षा की गुणवत्ता और विभागीय अभियानों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।” — श्री कल्याण मल मेघवाल, CBEO
कारण बताओ नोटिस और सख्त निर्देश
ACBEO श्री शर्मा ने कुंडीखेड़ा विद्यालय के हाजिरी रजिस्टर में अनुपस्थित कार्मिकों के कॉलम में प्रश्न चिन्ह लगाकर उनसे ‘कारण बताओ नोटिस’ के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है।
निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य निर्देश:
नियमित कक्षाएं: PEEO को निर्देशित किया गया कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं।
हाउस होल्ड सर्वे: प्रवेशोत्सव के तहत चल रहे हाउस होल्ड सर्वे के द्वितीय चरण की पालना अक्षरशः सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे।
अधिकारियों की इस कार्यवाही से क्षेत्र के शिक्षकों और कार्मिकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार

