पचपहाड़ में कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम शनिवार को, संगठन मजबूती पर होगी चर्चा


भवानीमंडी | (जगदीश पोरवाल)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी द्वारा शुक्रवार शाम पचपहाड़ में नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पचपहाड़ के सभी 11 नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा।
आयोजन के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए “संगठन सृजन” पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनाव समय पर नहीं करवाने के मुद्दे पर भी प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के अनुरूप विचार-विमर्श किया जाएगा।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय आस्तोलिया ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अग्रिम संगठनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवनियुक्त अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
कार्यक्रम शुक्रवार शाम 7 बजे राम मंदिर, मेघवाल समाज पचपहाड़ (भवानीमंडी) में आयोजित होगा।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 22 के अध्यक्ष कुलदीप खोखर का स्वागत समारोह भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही वार्ड 22 में “संविधान बचाओ, संगठन बचाओ” विषय पर बैठक कर संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे कुलदीप खोखर के निवास, मेला मैदान पर संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!