झालावाड़ पुलिस ने नशा बेचने वाले तस्करो के खिलाफ चलाया बड़ा अभियान,अवैध नशा सामग्री के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार





झालावाड़ / भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल )झालावाड पुलिस ने जिले चलाये गये विशेष अभियान के तहत, विभिन्न थाना क्षेत्रों में तस्करों शिकंजा खसते हुए नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत जिलेभर में एक साथ बडी कार्यवाही की गई जिसमें मादक पदार्थ तस्करी के 08 प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपी गिरफ्तार किये गये । थाना कोतवाली, पिडावा, सदर, भालता, सारोला व भवानीमण्डी की में एक साथ कार्यवाही की गई ।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि संगठित अपराध अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जिला स्तर पर एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, अवैध मादक पदार्थों के निर्माण व अवैध मादक पदार्थों की खपत से संबंधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जिला स्पेशल टीम व जिले के समस्त थाना अधिकारियों को थाना स्तर पर मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में सूचना एकत्रित करने व प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्यवाही किए जाने बाबत निर्देशित किया गया। अभियान के तहत श्री भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन में व समस्त वृत्ताधिकारी गण झालावाड के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना कोतवाली झालावाड, सदर झालावाड, पिडावा, भालता, सारोला व भवानीमण्डी में गठित विशेष टीमों द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 08 प्रकरण दर्ज करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

तस्करो के कब्जे से बरामद अवैध सामग्री

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 30.610 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा, 21.91 ग्राम स्मैक व 13.765 किलोग्राम गांजा अवैध मादक पदार्थ व 57 क्वार्टर अवैध देशी शराब भी बरामद की गयी। इसी के साथ मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त 0 2 कार जप्त की गयी व 01 मोटरसाईकिल भी जप्त की गयी है।

पुलिस थाना कोतवालीः श्री कमलेश कुमार उप निरी. थाना कोतवाली के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए संदीप उर्फ सोनू की नियमानुसार तलाशी पर कब्जे से 14 ग्राम 91 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गयी साथ ही आरोपी संदीप उर्फ सोनु के मकान की नियमानुसार तलाशी पर देशी मदिरा के अवैध 57 क्वाटर मिले। आरोपी के कब्जे से एक बिना नम्बरी मोटरसाईकिल व कागजात के अभाव में एक अल्टो गाडी नम्बर आर जे 17 सी बी 7461 भी जप्त करते हुए संदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

पुलिस थाना पिडावाः- श्री रामपाल पुलिस निरी. थानाधिकारी थाना पिडावा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 01. लक्ष्मणसिंह पिता नारायणसिंह जाति सोन्धिया उम्र 27 साल निवासी आन्याखेडी पुलिस थाना पिडावा जिला झालावाड की नियमानुसार तलाशी लेने पर 02 किलो 890 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। 02. लालसिंह पिता नारायणसिंह जाति सोन्धिया राजपूत निवासी खेडी पुलिस थाना पिडावा जिला झालावाड के रिहायशी मकान की नियमानुसार तलाशी लेने पर 10 किलो 780 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

पुलिस थाना सदर झालावाडः श्री रामस्वरुप राठौर उप निरी. थानाधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 01. आरोपी भीमा पुत्र मोतीलाल बंजारा उम् 62 साल लुहारियादेह थाना सदर झालावाड जिला झालावाड की नियमानुसार तलाशी पर आरोपी भीमा के कब्जे से 111 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व 2825 रुपये गांजा बेचान राशि बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। 02. विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र ओंकार बंजारा निवासी लुहारिया देह थाना सदर झालावाड जिला झालावाड की नियमानुसार तलाशी पर आरोपी के कब्जे से 115 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस थाना भालताः श्री रमेश सिंह उप निरी. थानाधिकारी भालता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक कार रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ17CA 8552 की नियमानुसार तलाशी लेने पर कार से 30 किलोग्राम 610 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा बरामद किया गया।

पुलिस थाना सारोलाः श्री घनश्याम उ.नि. के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी रामप्रसाद उर्फ मडिया पुत्र बद्रीलाल जाति मीणा उम्र 55 साल निवासी नाथो का मोहल्ला सारोलाकला पुलिस थाना सारोलाकला जिला झालावाड़ का आचरण व गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर नियमानुसार तलाश लेने पर आरोपी के कब्जे से 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस थाना भवानीमण्डीः- श्री प्रमोद कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा आसुचना आधारित कार्यवाही करते हुए आरोपीगण 1. सरफराज पुत्र परवेज जाति मुसलमान निवासी रामनगर भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड 2. महेश पुत्र ताराचदं जाति बैरवा निवासी वार्ड नम्बर 01 पीली कोठी भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड को एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्करों से नेटवर्क के बारे में जानकारी ली जाएगी

पुलिस के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी से यह स्पष्ट है कि जिले में तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । अवैध मादक पदार्थों की खरीद कर उसकी खपत कहां-कहां की जानी थी तथा उसके साथ तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग सम्मिलित है इस संबंध में आरोपीगणों से पूछताछ जारी है।

1. संदीप उर्फ सोनू (पुत्र कैलाश चन्द यादव)
निवासी: कच्ची बस्ती, मदारी खां का तालाब, झालावाड़।
कुल मामले: इसके खिलाफ रिकॉर्ड में 24 मुकदमों का उल्लेख है।
गंभीरता: इस पर चोरी (IPC 457, 380), मारपीट (IPC 323, 341), NDPS एक्ट (नशा तस्करी), आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट (अवैध शराब) के दर्जनों मामले दर्ज हैं। यह कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर प्रतीत होता है।
2. लक्ष्मण सिंह (पुत्र नारायण सिंह)
निवासी: आन्याखेड़ी, जिला झालावाड़।
मामले: इसके खिलाफ 03 मामले दर्ज हैं।
विवरण: इस पर पगारिया, बकानी और अकलेरा थानों में NDPS एक्ट और आरएनसी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
3. भीमा (पुत्र मोतीलाल बंजारा)
निवासी: लुहारियादेह, थाना सदर झालावाड़।
मामले: इसके खिलाफ 03 मामले (वर्ष 2024 और 2025 के) दर्ज हैं।
विवरण: सभी मामले सदर झालावाड़ थाने में NDPS एक्ट (8/20) के तहत दर्ज हैं।
4. विक्रम सिंह उर्फ विक्की (पुत्र ओंकार बंजारा)
निवासी: लुहारिया देह, थाना सदर झालावाड़।
मामले: इसके खिलाफ 03 मामले दर्ज हैं।
विवरण: मारपीट, धोखाधड़ी (420, 467) और चोरी/डकैती की धाराओं में सदर झालावाड़ और भवानीमण्डी थाने में केस दर्ज हैं।
5. रामप्रसाद उर्फ मड़िया (पुत्र बद्रीलाल मीणा)
निवासी: सारोलाकला, झालावाड़।
कुल मामले: इसके खिलाफ 14 मुकदमों की लंबी लिस्ट है।
विवरण: वर्ष 2001 से 2025 तक इस पर आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट, NDPS एक्ट और हाल ही में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत सारोला थाने में कई मामले दर्ज हैं।
6. सरफराज (पुत्र परवेज उर्फ परी)
निवासी: रामनगर, भवानीमण्डी।
मामले: इसके खिलाफ 05 मामले दर्ज हैं।
विवरण: इस पर मारपीट के अलावा रामगंजमण्डी और भवानीमण्डी में NDPS एक्ट (8/18, 19, 22, 29) के तहत नशा तस्करी के गंभीर मामले दर्ज हैं।
7. महेश (पुत्र ताराचंद बैरवा)
निवासी: पीली कोठी, भवानीमण्डी।
मामले: इसके खिलाफ 02 मामले दर्ज हैं।
विवरण: दोनों मामले वर्ष 2025 के हैं, जिनमें BNS की धाराओं के साथ-साथ SC/ST एक्ट के तहत भवानीमण्डी थाने में केस दर्ज किया गया है।

निष्कर्ष: यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि पुलिस ने इस बार केवल छोटे तस्करों को ही नहीं, बल्कि उन अपराधियों को पकड़ा है जो लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं और जिनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे पहले से लंबित हैं।






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!