भवानीमंडी में कांग्रेस संगठन का विस्तार, 40 वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति
भवानीमंडी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर की सहमति से नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने शहर के 40 वार्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश से लेकर जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर रही है, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान को इन नियुक्तियों से गति मिलेगी।
40 वार्डों के 40 अध्यक्ष
नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में शहर के सभी 40 वार्डों में अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 1 से अमित पांडे, 2 से फकीर चंद्र मेघवाल (सुरेश), 3 से शीतल जैन, 4 से अभिषेक यादव, 5 से दिलीप तिलकर, 6 से जैनुल, 7 से प्रकाश राठौर, 8 से धीरज गुर्जर, 9 से रामेश्वर गुर्जर, 10 से चेतन वाशर, 11 से मुकेश राठौर, 12 से तौफीक उमर, 13 से शादाब अली, 14 से कालू राठौर, 15 से राजाराम बराला, 16 से राजेंद्र यादव, 17 से रवि राज मेघवाल, 18 से जितेंद्र चौहान, 19 से श्याम सुंदर डारिया, 20 से हितेश अमरवानी, 21 से धन्नालाल जटिया, 22 से कुलदीप खौखर, 23 से ईश्वर गोस्वामी, 24 से कुशाल सोलंकी, 25 से रोहित योगी, 26 से विशाल यादव पप्पू, 27 से फरीद उद्दीन, 28 से हेमंत सुमन, 29 से शाहरुख खान, 30 से राजा शेख, 31 से तौफीक मिर्जा, 32 से सुजाता मेघवाल, 33 से एजाज उल्ला, 34 से गौरव शर्मा, 35 से मनीष कोरियर, 36 से शेख नफीस, 37 से पवन सोनी, 38 से कुलदीप व्यास, 39 से भव्य जैन और 40 से प्रदीप गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तौलिया ने सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

