स्वयं को मर्यादित व संस्कारित रख स्थापित करें आदर्श: भँवर सिंह कछवाहा

भवानी मंडी | रामनगर स्थित नंदूबाई शंकरलाल आदर्श विद्या मंदिर (विद्या भारती) में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालाजी टाइम्स के संपादक व ‘जार’ के प्रदेश संगठन महामंत्री भँवर सिंह कछवाहा उपस्थित रहे।

संस्कारों से ही बनेगा देश विश्व गुरु

​विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भँवर सिंह कछवाहा ने कहा कि दूसरों से बदलाव की अपेक्षा करने से पूर्व हमें स्वयं भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा:

​”जब हम स्वयं मर्यादित और संस्कारित रहकर समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे, तभी राष्ट्र पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। आप सौभाग्यशाली हैं कि आपको शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के संस्कारों से भी सींचा जा रहा है।”

मोबाइल के प्रति किया सचेत

​विशिष्ट अतिथि, सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी अशोक कुमार सोनी ने आधुनिक दौर में मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएं, क्योंकि इसका दुरुपयोग उनके भविष्य को अंधकारमय बना सकता है। उन्होंने छात्रों को तकनीक का केवल सदुपयोग करने की सलाह दी।

परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

​विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा की उपस्थिति में परीक्षा प्रभारी ओम प्रकाश पंवार ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। कार्यक्रम के दौरान कक्षा अरुण से नवम तक के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मंचासीन अतिथि व संचालन:

  • अध्यक्षता: जगदीश गुप्ता (स्थानीय प्रबंध समिति अध्यक्ष)
  • विशिष्ट उपस्थिति: राजेश शर्मा (संरक्षक), विजय प्रकाश (मंत्री)
  • मंच संचालन: यशवंत श्रंगी (शिक्षक एवं मीडिया प्रभारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!