नेत्र शिविर में 82 व्यक्तियों की आंखों की जांच, 16 मरीजों का नेत्र शाल्य चिकित्सा के लिए चयन किया गया ।



भवानीमंडी । भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को भवानीमंडी में स्व. भागसिंह भाटिया की स्मृति में भाटिया परिवार के सौजन्य से एवं भारत विकास परिषद चिकित्सालय कोटा के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा चयन शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से 16 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया ।

परिषद शाखा सचिव संदीप राठौर एवं नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि सीताराम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नेत्र चिकित्सक डाॅ नेहा जैन, कार्यक्रम सहयोगी राजेंद्र सिंह भाटिया, रौनक भाटिया एवं शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।

16 मरीजों का शाल्य चिकित्सा के लिए चयन किया गया

शिविर में 82 मरीजों की आंखों की जांच की गई, इसमें से बीपी शुगर इत्यादि की जांच करने के पश्चात 16 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें भोजन का पैकेट देकर बस के द्वारा भारत विकास परिषद के कोटा स्थित चिकित्सालय में भेजा गया, जहां इनका

मरीजो का कोटा ऑपरेशन करवाकर भवानीमंडी लाया जाएगा

मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाकर इन्हें वापस भवानीमंडी लाया जाएगा, इस शिविर में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव कमल सुरेका, शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, हेमराज शर्मा, डीके गुप्ता, महेश शर्मा, उमाशंकर पोरवाल, मनोज अग्रवाल, प्रमोद नागोरी, कमलेश गुप्ता दलाल, श्रीमती गंगा गुप्ता आदि का सहयोग रहा। शिविर में सभी के आंखों की निशुल्क जांच की गई एवं जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां एवं चश्मे निशुल्क दिए गए।

कमल सुरेखा और हेमराज शर्मा का स्वागत किया गया

कार्यक्रम के दौरान कमल सुरेका को परिषद की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में पुन: क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव बनाए जाने पर, एवं एडवोकेट हेमराज शर्मा को प्रांतीय कार्यकारिणी में सेवा प्रकल्प के स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा अभियान प्रभारी मनोनीत किए जाने पर सभी सदस्यों के द्वारा माला एवं उपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को राजेंद्र सिंह भाटिया के द्वारा संबोधित किया गया एवं संचालन संदीप राठौर के द्वारा किया गया।

14 वर्षों में 141 वां केम्प आयोजित किया गया

परिषद शाखा के नेत्र चिकित्सा प्रभारी महेश चंद्र शर्मा एवं उमाशंकर पोरवाल के अनुसार पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर श्रृंखला का यह 141 वां कैंप आयोजित हुआ है, अभी तक इन शिविर के माध्यम से 32232 मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच करके रिकॉर्ड 9965 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया जा चुका है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!