02 स
भवानीमंडी (झालावाड़) | 29 मार्च 2026
कोटा रेंज मुख्यालय द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीमंडी पुलिस ने रविवार को विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 02 स्थायी वारंटियों और 02 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
अभियान के तहत कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानाधिकारियों को वांछित अपराधियों, इनामी बदमाशों और वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी श्री प्रेमकुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिरों की सूचना और तकनीकी सहायता से घेराबंदी कर इन चारों वारंटियों को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
धन्नालाल उर्फ धनराज (48 वर्ष): पिता नागूराम निवासी मगन भाई मार्केट, भवानीमंडी (स्थायी वारंटी)। यह आरोपी साल 2016 के एक लड़ाई-झगड़े के मामले में वांछित चल रहा था।
शाकिर (45 वर्ष): पिता इशहाक निवासी मालीपुरा भानपुरा, जिला मंदसौर, म.प्र. (स्थायी वारंटी)।
मंगलेश (31 वर्ष): पिता मोहनलाल सोनी निवासी मालीपुरा भानपुरा, जिला मंदसौर, म.प्र. (गिरफ्तारी वारंटी)।
कालु (25 वर्ष): पिता कमरूददीन निवासी टगर मोहल्ला, भवानीमंडी (गिरफ्तारी वारंटी)।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य
सफल कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी प्रमोद कुमार, एएसआई लटूरलाल, हेड कांस्टेबल सुखदेव, कांस्टेबल विकास कुमार और सूचना अधिकारी कांस्टेबल महेश कुमार शामिल रहे।
