भ
भवानीमंडी। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ईदुल फितर के अवसर पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा शहर में ठंडे पानी का स्टॉल लगाया गया। इस दौरान राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क पानी पिलाकर सेवा कार्य किया गया।
संस्था के जिम्मेदार फरीदउद्दीन ने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसी प्रकार के पानी के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सेवा पहुंचाई जा सके।
उन्होंने बताया कि इस्लाम धर्म में प्यासे को पानी पिलाना अत्यंत पुण्य का कार्य माना गया है। हदीसों में भी पानी पिलाने को सबसे अफज़ल सदकों में शामिल किया गया है। इसी भावना के साथ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा यह सेवा कार्य निरंतर किया जा रहा है।
