भवानीमंडी । झालावाड़ जिले के थाना गंगधार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुएदो तस्करों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ शुध्द अफीम 04 किलो 720 ग्राम जप्त की गयी।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आई.पी.एस ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वो की गतिविधियो पर अंकुश लगाने संगठित अपराध अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध जिला स्तर पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन, अवैध मादक पदार्थों के निर्माण संबंधित व अवैध मादक पदार्थों की खपत से संबंधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध समस्त थानाधिकारियो को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्यवाही किए जाने बाबत निर्देशित किया हुआ है।
इस अभियान के तहत श्री भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व श्री हेमन्त गौतम पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गंगधार के निकटतम सुपरविजन ने थानाधिकारी गंगधार श्री अमरनाथ जोगी उ.नि. के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
दोनों तस्कर मध्य प्रदेश के हुए गिरफ्तार
20 मार्च को गश्त के दौरान रावतपुरा रोड रेल्वे पुलिया के नीचे सगस महाराज मन्दिर के पास चौमहला से आरोपी
सौरव उर्फ राहुल पुत्र नारायण लाल जाति सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी पलवाई थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर मप्र०
मुकेश पुत्र मांगीलाल जाति चमार उम्र 35 साल निवासी धतुरिया थाना सीतामउ जिला मन्दसौर मप्र०
के कब्जे से 04 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर दोनो को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीद-फरोख्त तथा मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के बारे में अनुसधांन किया जा रहा है।
