स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने धूमधाम से निकाला गणगौर का बिंदोला, शनिवार को होगा उद्यापन

​भवानीमंडी। शहर में गणगौर पर्व की रंगत परवान पर है। इसी क्रम में स्वर्णकार समाज की महिलाओं द्वारा सर्व समाज की महिलाओं के साथ मिलकर शीतला माता मंदिर परिसर में गणगौर के ‘बिंदोला’ (झेल) का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास के इस संगम में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व की खुशियां बांटीं।

​दूल्हा-दुल्हन बने बच्चों के साथ जमकर थिरकीं महिलाएं

​बिंदोला कार्यक्रम के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र दूल्हा-दुल्हन के वेश में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे। महिलाओं ने इन बच्चों के साथ ढोल-धमाकों और गणगौर के लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। “पूजण द्यो गणगौर” और “ए जी म्हारी घेवर वाली गणगौर” जैसे गीतों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज की सभी महिलाओं ने एकजुट होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई।

​शनिवार को होगा गणगौर का उद्यापन

​समाज द्वारा गणगौर पर्व के समापन पर 20 मार्च (शुक्रवार) को भव्य उद्यापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए विशेष निमंत्रण भी साझा किया गया है:
​”चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार, आप सभी को मुबारक हो गणगौर का त्योहार”
​उद्यापन कार्यक्रम का विवरण:
​समय: दोपहर 3:30 बजे से
​स्थान: शीतला माता मंदिर
​ड्रेस कोड: पारंपरिक लहंगा-चुन्नी

​इनकी रही सक्रिय भूमिका

​इस आयोजन को सफल बनाने में महिला सोनी समाज की अध्यक्ष किरण सोनी के नेतृत्व में नीतू सोनी, ज्योति सोनी, सपना सोनी, तनु सोनी, अलका सोनी, और सपना सोनी सहित समाज की अनेक महिलाएं सक्रिय रूप से अपनी भूमिकाएं निभा रही हैं। शनिवार को समाज की महिलाओं द्वारा उद्यापन के साथ ही इस पर्व का विधि-विधान से समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!