भवानीमंडी स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल का 11 वां वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति 24 मार्च को

भवानीमंडी। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति 2K26’ का आयोजन 24 मार्च, मंगलवार को सायं 7:00 बजे से विद्यालय परिसर (डग रोड, भवानीमंडी) में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम के समन्वय हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विक्रांत जी खंडेलवाल (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, बीवीपी-यू.पी.) उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमित कुमार जी (पुलिस अधीक्षक, झालावाड़) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में कुमारी श्रद्धा जी गोमे (आईएएस), एसडीएम भवानीमंडी एवं श्री रोहित जी अरोड़ा (कार्यकारी अध्यक्ष, आरटीएम) मंचासीन रहेंगे।
विद्यालय के चेयरमैन श्री ओम प्रकाश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डायरेक्टर श्री राजेश गुप्ता, श्री कैवल्य चतुर्वेदी, श्री गुरुभेज सिंह छाबड़ा एवं श्री नितेश चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि यह विद्यालय में 11 वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है ।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी।वार्षिक उत्सव के रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं गणमान्य नगरवासियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी ।
कार्यक्रम के समन्वयक हिमांशु चतुर्वेदी एवं विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!