भवानीमंडी में ‘नून अवॉर्ड–2026’ समारोह 24 मार्च को


भवानीमंडी। नून हॉस्पिटल एवं रजत सिटी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय लार्ड जी.के. नून साहब की स्मृति में ‘नून अवॉर्ड–2026’ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समाज के उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए किया जा रहा है, जिन्होंने चिकित्सा, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

समारोह मंगलवार, 24 मार्च 2026 को आयोजित होगा। ‘नून अवॉर्ड समारोह’ सायं 4:00 बजे प्रारंभ होगा, जिसके पश्चात सायं 5:00 बजे अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।
समारोह का आयोजन भवानीमंडी स्थित होटल नाहर पैलेस में किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
इस आयोजन के निदेशक के रूप में जीन जर चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) की भूमिका रहेगी, वहीं संयोजन सुखमणि को-ऑपरेटिव सोसायटी, भवानीमंडी द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने सभी आमंत्रित अतिथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!