नववर्ष पर सेवा: 3 दिन तक मिलेगा मुफ्त नीम शरबत,भारत विकास परिषद का आयोजन,


भवानीमंडी. । भारतीय नववर्ष के अवसर पर भारत विकास परिषद आदर्श शाखा द्वारा समाज सेवा की अनूठी पहल करते हुए तीन दिवसीय 20 से 22 मार्च को प्रातः 6.30 बजे नि:शुल्क नीम शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा र। यह आयोजन शहर के बालाजी चौराहा स्थित धर्मचंद जैन गोटेवाला के प्रतिष्ठान पर होगा, जहां आमजन को प्रतिदिन नीम का शरबत पिलाया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। परिषद के अनुसार, नीम का सेवन विशेष रूप से मौसम परिवर्तन के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे लोगों को बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य के साथ परंपरा का संदेश

शाखा अध्यक्ष डॉ. राजदीप सिंह छाबड़ा और सचिव सीए यश नाहर ने बताया कि यह पहल लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही भारतीय नववर्ष की सांस्कृतिक महत्ता को भी उजागर करेगी।

अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में परिषद के सभी सदस्य सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और अधिक से अधिक लोगों तक इस सेवा का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
शहरवासियों से सहभागिता की अपील
आदर्श शाखा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सेवा कार्य में शामिल होकर भारतीय परंपराओं को अपनाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

नोट- AI द्वारा निर्मित काल्पनिक चित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!