भवानी गौशाला में श्रद्धा के साथ मनाई गई राजा टोडरमल जी की 425वीं जयंती

भवानीमंडी | 18 मार्च 2026

भवानीमंडी में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा समाज के प्रेरणास्रोत महापुरुष राजा टोडरमल जी महाराज की 425वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भवानी गौशाला में टोडरमल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा गौसेवा के तहत गायों को हरा चारा खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया।
कार्यक्रम में संगठन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द काला ने कहा कि राजा टोडरमल मुगल सम्राट अकबर के दरबार के नवरत्नों में शामिल थे और उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने पोरवाल समाज को संगठित करने के साथ ही समाज को नई दिशा प्रदान की, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द काला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप पोरवाल, प्रदेश महामंत्री अरविंद खरडिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शाश्वत पोरवाल, मयूर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुण पोरवाल, राकेश फरक्या, रवि मरच्या, कृष्णकांत पोरवाल, संजय काला सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!