पचपहाड़ में 2 हजार जल उपभोक्ता परेशान: टंकियों की सफाई नहीं होने से नलों में आ रहा मटमैला पानी




भवानीमंडी। पचपहाड़ क्षेत्र के करीब 20 हजार आबादी और 11 वार्डी में करिब 2 हजार जल उपभोक्ताओं है जिनको पेयजल आपूर्ति वहां बनी दो अलग-अलग पानी की टंकियों के माध्यम से की जाती है, लेकिन इन दिनों दोनों टंकियों से आने वाला पानी मटमैला और गंदा होने से उपभोक्ता परेशान हैं।

नलों में गंदा पानी आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिसके कारण लोगों को पीने के पानी को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय जल उपभोक्ताओं ने इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग को शिकायत भी की है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता खराब होने से स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बना हुआ है।

दोनों टंकियां की सफाई सात माह पूर्व हुई थी

जानकारी के अनुसार दोनों टंकियों की आखिरी बार सफाई 9 अगस्त 2025 को कराई गई थी। टंकी पर अगली सफाई की तिथि 10 फरवरी 2025 अंकित है, जो संभवतः त्रुटिवश लिखी गई है और वास्तविक तिथि 10 फरवरी 2026 होनी चाहिए। यदि फरवरी 2026 को भी सफाई प्रस्तावित मानी जाए तो भी यह कार्य अब तक नहीं किया गया है।
वर्तमान में 16 मार्च तक भी दोनों पानी की टंकियों की सफाई नहीं होने से जल आपूर्ति की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द टंकियों की सफाई कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिल सके।

फैक्ट बॉक्स:

पचपहाड़ में जल उपभोक्ता: लगभग 2 हजार
पानी की टंकियां: 2
पिछली सफाई: 9 अगस्त 2025
अगली सफाई अंकित: 10 फरवरी (संभवतः 2026)
वर्तमान स्थिति: 16 मार्च तक सफाई नहीं

” सफाई की तारीख तो निकल गई है यदि सफाई नहीं हुई तो उनकी सफाई दो तीन दिनो में सुबह की सप्लाई के बाद करवा दी जाएगी, सोमवार को दोनों टंकियां को देखने के लिए कर्मचारियों को भिजवा दिया गया है “।

राजेश मुराड़िया
ए ई एन
जल अभियांत्रिकी विभाग भवानीमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!